मॉल रोड पर पर्यटकों और स्थानीय परिवार के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज
मसूरी की मॉल रोड पर पर्यटकों और स्थानीय परिवार के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि हरियाणा से आए कुछ पर्यटकों ने एक स्थानीय परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और मामले की जांच की मांग उठ रही है।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हरियाणा से आए कुछ पर्यटकों और एक स्थानीय परिवार के बीच पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पर्यटकों की कार पहले परिवार के एक युवक के पैर पर चढ़ गई, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। मामला शांत होने के बाद भी कथित रूप से पर्यटक दोबारा लौटे और स्थानीय परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान दुकान के
#highlight#everyone#viralvedio#mallroad#mussoorie