इटारसी: रेलवे जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला रेलवे ट्रैक पर गिरी, महिला के दोनों पैर कटे, 3 साल का बच्चा सुरक्षित
इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 4 पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय महिला रेलवे स्टेशन एवं प्लेटफार्म के बीच जा गिरी, इस दौरान महिला के दोनों पैर कट गए घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने 3 साल के मासूम बच्चे को लेकर ट्रेन पकड़ रही थी मां इसी दौरान चलती ट्रेन पकड़ने के दौरान उसका पैर फिसल गया ।