गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में आशा सहयोगिनियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
गोविंदगढ़ में सोमवार दोपहर करीब एक बजे आशा सहयोगिनियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेशभर में चल रहे आंदोलन के समर्थन में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं और रैली निकालकर गोविंदगढ़ एसडीएम कार्यालय पहुंचीं।