पलिया: नेपाल में चुनाव को लेकर जिले के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, लखीमपुर खीरी की सीमा पर सघन चेकिंग और सुरक्षा कड़ी
नेपाल राष्ट्र में चुनाव को लेकर लखीमपुर खीरी जिले से सटी भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। तलहटी क्षेत्र में स्थित इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है। सीमा से जुड़े संवेदनशील मार्गों और पगडंडियों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।