सिमडेगा: सिमडेगा में 18 एवं 20 जुलाई को जिले के सभी बूथों पर लगेगा एसआईआर विशेष शिविर :उपायुक्त
सिमडेगा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 18 एवं 20 जुलाई को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कंचन सिंह ने जानकारी देते हुए शुक्रवार को 4 बजे बताया कि जिन मतदाताओं ने अब तक अपना एसआईआर प्रपत्र जमा नहीं किया है,वे निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित मतदान केंद्र पहुंचकर प्रपत्र भरें।