जमुई: पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास मवेशी से बाइक टकराई, दो अधिवक्ता घायल
Jamui, Jamui | Aug 11, 2025 शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास सोमवार की सुबह 10:30 बजे के करीब मवेशी से बाइक टकरा गई। इस घटना में बाइक पर सवार कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता बनारसी प्रसाद धनामा निवासी तथा अधिवक्ता बबलू यादव दोनों घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।