जमुई: सिकंदरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर मोड़ के पास बालू तस्करों ने ट्रैक्टर से सैप जवान की हत्या की कोशिश की
Jamui, Jamui | Aug 11, 2025 सिकंदरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर मोड़ के पास अवैध बालू तस्करों की दबंगई देखने को मिला। बता दे कि सोमवार की दोपहर 12 बजे के करीब सिकंदरा में अवैध बालू लेकर जा रहे तस्कर का ट्रैक्टर को जब सिकंदरा थाने के सैप जवान ने रोकने की कोशिश की तो बालू तस्कर ट्रैक्टर से सैप जवान की कुचलकर हत्या की कोशिश की गई। इस दौरान सैप जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।