जमुई: बाबू टोला के पास बोलेरो वाहन की टक्कर से ऑटो चालक सहित तीन लोग घायल, 112 की पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 11, 2025 बाबू टोला के पास रविवार की रात 9:30 बजे तेज रफ्तार बोलेरो वाहन असंतुलित होकर ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार चालक समेत तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। उसके बाद घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा चालक समेत दो लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि एक घायल को निजी क्लिनिक ले जाया गया है।