इटावा: विजयनगर में चेकिंग करने गई विद्युत टीम से महिलाओं ने की मारपीट, थाने पहुंचे विद्युत कर्मियों ने की मामले की शिकायत
Etawah, Etawah | Feb 23, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार को विजयनगर गली नंबर 2 में विद्युत विभाग की टीम गेस्ट हाउस की चेकिंग करने गई थी। चेकिंग करके वापस लौटते समय टीम ने कुछ घरों में विद्युत चोरी करते कटिया पकड़ ली। इसके बाद बहस के दौरान उग्र महिलाओं ने विद्युत कर्मी सुशील के साथ जमकर मारपीट की। विद्युत कर्मियों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की।