दतिया नगर: भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड का खुलासा, 12 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक जब्त कर जेल भेजा
दतिया के चर्चित कल्लू कुशवाहा हत्याकांड का कोतवाली पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार और वाहन भी जब्त किए हैं।घटना 31 मार्च 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे सेवढ़ा चुंगी स्थित निदान का कुआ क्षेत्र में हुई थी। जिसको लेकर 06 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था।