जमुई: लोहरा चौक पर दो पक्षों के बीच पत्थराव में पति-पत्नी घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 19, 2026 लोहरा चौक पर रविवार की सुबह 10:00 बजे दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व पत्थराव के दौरान बीच- बचाव करने पहुंचे भाषो गोप और उनकी पत्नी पनवा देवी घायल हो गई। घटना के बाद परिजन द्वारा घायल दोनों पति- पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।