मंडी: 16 फ़रवरी को हड़ताल करेंगे मज़दूर, हड़ताल को सफल बनाने के लिए ताराचंद भवन मंडी में आयोजित सीटू ज़िला कमेटी बैठक में बनी योजना
Mandi, Mandi | Feb 4, 2024 ट्रेड यूनियनों के अखिल भारतीय आह्वान पर 16 फरवरी को मंडी में भी सीटू से सबंधित मज़दूर यूनियनें हड़ताल और रैली आयोजित करेंगी। जिसको सफल बनाने के लिए आज मंडी स्थित कॉमरेड तारा चन्द भवन में सीटू ज़िला कमेटी की बैठक ज़िला प्रधान भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें आंगनबाड़ी, मिड-डे मील, रेहड़ी-फहड़ी, फोरलेन निर्माण, मनरेगा इत्यादि यूनानियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।