राजगढ़: गोरखपुरा नल समूह योजना: खैरासी गांव में ग्रामीणों को 'हर घर टोटी लगाओ' पहल के लिए दिलाया संकल्प
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिले में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गोरखपुरा नल जल समूह योजना के खैरासी गांव में शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे करीब हर घर टोटी लगाओ अभियान के अंतर्गत प्रत्येक परिवारों को टोंटी लगाने का संकल्प दिलाया गया और जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया।