बस्तर: बस्तर दशहरे में जीवंत हुई अनूठी परंपरा, कुम्हड़ाकोर्ट से लौटा विशाल विजय रथ, नवाखानी संग सम्पन्न हुईं बाहर रैनी की रस्म
Bastar, Bastar | Oct 22, 2026 *जगदलपुर, 22 अक्टूबर 2026/* विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में 'बाहर रैनी' की रस्म गरिमा के साथ संपन्न हुई। परंपरा के मुताबिक भीतर रैनी के बाद माड़िया जनजाति के लोगों ने आठ चक्कों वाले विशाल विजय रथ को चुपचाप खींचकर लालबाग स्थित कुम्हड़ाकोट के घने जंगलों में छिपा दिया था। यह प्रतीकात्मक "रथ चोरी" राजा और प्रजा के बीच मान-मनौव्वल की सदियों पुरानी संस्कृति है। गु