अररिया: घाट टोला बेलवा में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में तीन महिलाएं घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 22, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के घाट टोला बेलवा वार्ड संख्या 08 में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में बुधवार को दोपहर 1 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल तीनों महिला का इलाज किया जा रहा है.