अररिया: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अररिया में 449 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया
Araria, Araria | Jan 22, 2025 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में अररिया पहुंचे। खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण मुख्यमंत्री पटना से सड़क मार्ग से अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देर से रानीगंज प्रखंड के हांसा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने उपमुख्यमंत्री अशोक सम्राट, विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा और अन्य अधिकारियों के साथ कई विकासात्मक योजनाओं का निरीक्षण किया।