नवाबगंज: बाराबंकी पुलिस अधीक्षक ने 'ग्रांड रिहर्सल परेड' का निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बाराबंकी रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में, आगामी 26 अप्रैल को होने वाली 'पासिंग आउट परेड' के दृष्टिगत 'ग्रांड रिहर्सल परेड' का आयोजन शुक्रवार करीब 2 बजे किया गया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा फुल ड्रेस रिहर्सल परेड की सलामी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।