बरहट: जमुई बारहट एवं खैरा के 220 महादलित टोलों में स्वच्छता संकल्प के साथ मनाई गई गांधी जयंती
Barhat, Jamui | Oct 2, 2026 समग्र सेवा की ओर से शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर जमुई, बरहट एवं खैरा प्रखंड के 220 महादलित मुसहरी टोलों में सामुदायिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। महिला, पुरुष एवं बच्चों ने घरों के आसपास तथा सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। संस्था सचिव मक्केश्वर ने 5 बजे बताया कि कार्यक्रम के दौरान सर्वधर्म प्रार्थना, गांधी संदेश व रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।