*स्वच्छता ही सेवा 2026*
अभियान के अंतर्गत आज जिला गंगा समिति, नगर निगम कटिहार एवं मेरा युवा भारत (MY Bharat) कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में समाहरणालय के समीप स्थित पार्कों, सार्वजनिक स्थलों एवं विद्यालय परिसरों में व्यापक श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता कार्य करते हुए परिसर की साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बच्चों एवं युवाओं को साफ-सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन (Waste Management) तथा पौधारोपण के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही नदियों, विशेषकर गंगा नदी को अविरल एवं निर्मल बनाए रखने हेतु जनसहभागिता, कचरा प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है l
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar @topfans #successstorieskatihar #CMSamrat #samratchoudhary #katihar #swachtaabhiyan
Katihar, Bihar | Sep 23, 2026