भीलवाड़ा: NEET 2026 निरस्त होने पर कांग्रेस ने सूचना केंद्र चौराहे पर प्रदर्शन किया, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
नीट परीक्षा 2026 के निरस्त होने को लेकर भीलवाड़ा शहर के सूचना केंद्र चौराहा पर बुधवार शाम को भीलवाड़ा जिला कांग्रेस शहर के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारीयों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शहर जिला अध्यक्ष शिवराम खटीक के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया इस दौरान उन्होंने उनके इस्तीफा की मांग करी।