चौपारण: चौपारण में पुलिस ने होटल से तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार
हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित सियरकोनी के मां गंगोत्री होटल में पुलिस ने छापेमारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी रिवाल्वर, 7.65 एमएम की तीन जिंदा गोलियां, एक कार, एक बुलेट बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में संबंधित धाराओं के