बिंदकी: जहानाबाद थाना पुलिस ने फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया, भेजा न्यायालय
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना पुलिस द्वारा रविवार को दिन में 1:30 बजे फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले अभियुक्त धीरेंद्र उम्र 19 वर्ष पुत्र बाबू सिंह निवासी ग्राम नारायनपुर मजरे कलाना थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया। अभियुक्त द्वारा स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताकर ठगी की जाती थी।