गढ़वा: गढ़वा में सिद्धो-कान्हू जयंती पर झामुमो का कार्यक्रम, शहीदों के संघर्ष को किया गया याद
Garhwa, Garhwa | Apr 11, 2026 झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमिटी द्वारा गढ़वा जिला कार्यालय में संथाल विद्रोह के महानायक, अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने वीर शहीदों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में वक्ताओ