बिंदकी: खजुहा कस्बे के समीप रानी सागर गांव में घरेलू विवाद के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली के खजुहा कस्बे के समीप रानी सागर गांव में घरेलू विवाद के चलते महिला शोभा देवी उम्र 30 वर्ष पत्नी रमेश सोनकर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ी तो इलाज के लिए मंगलवार की दोपहर 12 बजे सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में महिलाने दम तोड़ दिया।