बिछिया: गुड़ली में एनएच-30 हाईवे पर दो कारों की भीषण टक्कर, पाँच घायल
बिछिया थाना के नेशनल हाईवे तीस पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गयाl ग्राम गुडली के पास तेज रफ्तार दो कारों की आमने -सामने जोरदार भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गएl टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, और एयरबैग तक खुल गएl सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बिछिया अस्पताल भेजा गयाl 19 मई, मंगलवार को11 बजे बिछिया पुलिस ने इसकी जानकरी दी l