दमयंती नगर: धूमा: फेंसिंग में करंट से दो युवकों की मौत, रैकवार समाज के अध्यक्ष मोंटी रैकवार ने की कार्यवाही की मांग
दमोह जिले के धूमा गांव में खेत की तार फेंसिंग में फैले करंट की चपेट में आने से अभिषेक रैकवार और अस्सू रैकवार की मौत हो गई। दोनों सुनार नदी में मछली पकड़ने जा रहे थे। सूचना पर अजब धाम चौकी प्रभारी आर.एस. ठाकुर मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। माझी समाज के ग्रामीण अध्यक्ष मोंटी रैकवार ने दोषियों पर कार्यवाही और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की।