ओबरा: पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाया फंदा, पुलिस ने लोहे की खिड़की तोड़कर बचाई जान, सीपीआर देकर लौटाई सांसें
Obra, Sonbhadra | May 17, 2026 सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में दंपति के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश करने लगी। मौके पर पहुंची डायल-112 पीआरबी के पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही महिला को हल्की सीपीआर देकर उसकी सांसें वापस चालू कराईं।इसके बाद उसे तत्काल पीआरबी वाहन से सीएचसी ले जाया गया।