खेकड़ा: गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा में शिक्षकों ने काला दिवस मनाया, पुरानी पेंशन बहाली के लिए काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया
बुधवार को मूल्यांकन केंद्र गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा में शिक्षकों द्वारा 1 अप्रैल को काला दिवस के रूप में मनाया गया। अटेवा के जिला महामंत्री राजेश कुमार सरोज ने दोपहर करीब 12:15 बजे बताया कि 1 अप्रैल 2004 को केंद्र में तथा 1 अप्रैल 2005 को राज्य में पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त करने का कार्य किया गया था। जिसकी लड़ाई सभी शिक्षक एवं कर्मचारी लगातार ल