कालपी: कालपी में मुन्नाफुल पावर चौराहा इलाके में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Kalpi, Jalaun | Jul 30, 2026 कालपी कोतवाली क्षेत्र के व्यस्ततम मुन्नाफुल पावर चौराहा इलाके में गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।