ज्ञानपुर: कठौता में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विनोद श्याम मिश्रा की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद श्याम घर मिश्रा ने की। सर्वप्रथम राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विनोद श्याम घर मिश्रा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना क्रांति की नींव रखकर विकास की दिशा तय की।