बयाना: बयाना दौरे पर आए आयोग अध्यक्ष नायक ने योजनाओं की की समीक्षा
बयाना। राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक गुरुवार को बयाना पहुंचे। पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। नायक ने निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।