गुना नगर: ग्राम सावतखेड़ी में साले की हत्या के मामले में पुलिस की त्वरित कार्यवाही,आरोपी गिरफ्तार
गुना पुलिस ने केंट थाना क्षेत्र से गायब हुई 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को मात्र 9 घंटों में खोज निकाला और उसके परिजनों को सौंप दिया। बालिका की मां ने 13 जुलाई 2024 की रात को बालिका के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर अपराध क्रमांक 702/24 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।