कोडरमा: कोडरमा में लू से राहत के लिए DLSA का विशेष अभियान, जरूरतमंदों के बीच पानी और ORS का वितरण
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) कोडरमा द्वारा भीषण गर्मी और लू से राहत दिलाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आम लोगों एवं जरूरतमंदों के बीच पीने का पानी, ORS समेत अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की जा रही है।