बरहज: बरहज के सरयू नदी पर पीपा पुल व मोहन सेतु चालू करने की मांग को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन
Barhaj, Deoria | May 13, 2025 सरयू नदी पर पीपा पुल और मोहन सेतु चालू कराने की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर 2 बजे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में दूधिया संघ के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पीपा पुल के अभाव में हजारों ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। दूधिया संघ के लोगों ने भी अपनी समस्याएं बताई ।