बरहज: मुसैला चौराहे के पास से पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 8 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
Barhaj, Deoria | May 10, 2025 देवरिया के खुखुन्दू थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर 2 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर मुसैला चौराहे से 8 चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी आरोपी राजस्थान के निवासी हैं और ई-रिक्शा व ऑटो में सवार यात्रियों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और करीब 78 हजार रुपए बरामद हुए हैं।