बरहज: देवरिया में अपराध समीक्षा गोष्ठी, एसपी ने दिए कड़े निर्देश
Barhaj, Deoria | May 8, 2025 देवरिया पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने गुरुवार शाम 6 बजे पुलिस लाइन सभागार में थाना प्रभारियों और अधिकारियों संग सैनिक सम्मेलन एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी की। जिसमें अपराधों की रोकथाम, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, महिला सुरक्षा, ऑपरेशन सिंदूर के तहत सतर्कता, यातायात व्यवस्था व त्योहारों को लेकर विशेष निगरानी पर चर्चा हुई। जिसमें सभी थाना प्रभारियों मौजूद रहे।