बरेली: बरेली में कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मान समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
Baraily, Raisen | Dec 27, 2025 बरेली में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों के सम्मान में समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिलवानी विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों एवं किसान कांग्रेस अध्यक्षों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी।