बाड़ी नगर में गूंजा स्वदेशी का संकल्प, भारत माता की आराधना संग रथ यात्रा का भव्य स्वागत नागपुर से प्रारंभ हुई स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा के बाड़ी नगर आगमन पर देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर के वरिष्ठ समाजसेवियों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रमुखों ने पुष्पवर्षा कर रथ यात्रा का आत्मीय स्वागत किया।