थाना बरेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे में नाबालिग पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर आरोपी सौरभ अहिरवार को गिरफ्तार किया। 23 दिसंबर को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विशेष टीम गठित की गई। जांच में पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराएं जोड़कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।