बाड़ी नगर में इन दिनों ओवरलोड वाहनों की भरमार हो गई है। ट्रक हो या ट्रैक्टर ट्रॉली, सभी धान की बोरियों से क्षमता से अधिक लदी जा रही हैं। ये भारी वाहन दिन-रात नगर की सड़कों से गुजर रहे हैं। प्रशासन की ओर से इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे इन वाहन चालकों के हौसले बुलंद हो गए हैं। इन ओवरलोड वाहनों के पास से गुजरते समय आम जनता को डर लगता है।