अलवर: अलवर में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Alwar, Alwar | Jul 8, 2026 मौसम विभाग ने अलवर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार जिले में तेज बारिश, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने तथा पेड़ों, बिजली के खंभों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।