भोगांव: बेवर क्षेत्र में क्रिकेट खेलते समय वाइड बॉल को लेकर हुए विवाद में की गई फायरिंग, किशोर सहित 2 लोग हुए घायल
क्षेत्र के ग्राम गढ़िया रामनगर मे क्रिकेट खेलते समय वाइड बॉल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया। जिसमें विवाद बढ़ने पर एक टीम के खिलाड़ी विपेंद्र सिंह के गोली मार दी। गोली विपेंद्र के पैर में लगी ओर छर्रा लगने से एक किशोर रजत भी घायल हो गया। वही विपेंद्र की स्थिति को देखते हुए उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।