कहरा: फसल चराने का विरोध करने पर पिता-पुत्र को मारकर किया जख्मी,सदर अस्पताल में भर्ती, घटना बसनही थाना के बलिया गांव का
Kahara, Saharsa | Feb 10, 2024 घटना बसनही थाना क्षेत्र के बलिया गांव का है। फसल चराने का विरोध करने पर भीखन पासवान एवं सूरज पासवान अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वकील पासवान एवं मनोज पासवान को मारपीट कर जख्मी कर दिया। दोनों आपस मे पिता पुत्र है। दोनों जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज चल रहा है।