बारां: ग्राम पंचायत भंवरगढ़ में बिजली समस्याओं को लेकर पूर्व सरपंच ने कलेक्ट्रेट परिसर में ऊर्जा मंत्री को दिया ज्ञापन
Baran, Baran | Jun 30, 2025 ग्राम पंचायत भंवरगढ़ की समस्याओं को लेकर पूर्व सरपंच भंवरगढ़ सत्यनारायण भूमलिया द्वारा सोमवार को दोपहर 3 बजे के करीब कलेक्ट्रेट परिसर में हीरालाल नागर ऊर्जा मंत्री व किशनगंज विधायक ललित मीणा से मिले और भंवरगढ़ बिजली विभाग की गड़बड़ाई व्यवस्थाओं को लेकर अवगत कराया।