बांधवगढ़: उमरिया में जनगणना 2027 का प्रशिक्षण, सटीक आंकड़ों पर ज़ोर
उमरिया जिले में जनगणना 2027 के तहत प्रगणकों और सुपरवाइजरों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण उमरिया, नौरोजाबाद, चंदिया, बिलासपुर और मानपुर में आयोजित हुआ। इसमें मकान और परिवार से जुड़ी जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता ने कहा कि जनगणना देश की योजनाओं की आधारशिला है, इसलिए सटीक आंकड़े बेहद जरूरी है