सुनेल: कस्बे के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की मासिक बैठक आयोजित हुई
Sunel, Jhalawar | Nov 10, 2024 राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा सुनेल की मासिक बैठक रविवार दोपहर करीब 3 बजे सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में अध्यक्ष हेमराज पांचाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में पर्यवेक्षक जिला सभाध्यक्ष ब्रह्मानंद श्रृंगी में मौजूद रहे।मंत्री मनोहर सिंह नागर ने संगठन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारियां दी तथा शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।