हरदोई: हरदोई में 20 से 28 अक्टूबर तक चले विशेष अभियान में यातायात पुलिस ने 2667 वाहनों के किए चालान, 61 वाहन किए सीज
Hardoi, Hardoi | Oct 29, 2025 हरदोई में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 20 से 28 अक्टूबर तक चले विशेष ई-चालान अभियान के तहत यातायात पुलिस ने कुल 2667 चालान काटे और 61 वाहनों को सीज किया। इस दौरान 81 लाख 86 हजार रुपए से अधिक का शमन शुल्क वसूला गया।