नावकोठी: इसफा से हसनपुर बागर जाने वाली नई सड़क हुई जर्जर, ग्रामीणों ने डीएम को संवेदक पर कार्रवाई के लिए दिया आवेदन
नावकोठी प्रखंड के इसफा से हसनपुर बागर जाने वाली नवनिर्मित सड़क जर्जर हो चुकी है। इसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से किया है। आवेदन में ग्रामीणों ने कहा कि लगभग ₹800000 की लागत से सड़क का निर्माण किया गया। इसमें घटिया सामग्री के प्रयोग से 1 साल के भीतर ही सड़क जर्जर हो चुकी है। संवेदक पर कार्रवाई की मांग की गई है।