कुम्भराज: दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर चाचौड़ा पूर्व विधायक ने कहा, टिकट बांटने वालों का टिकट कट रहा क्या हो रहा है
Kumbhraj, Guna | Jul 10, 2026 चाचौड़ा विधानसभा से पूर्व विधायक ममता मीणा ने 10 जुलाई शाम को वीडियो जारी किया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर पूर्व विधायक ने कई सवाल खड़े किए। कहा, नरोत्तम मिश्रा जैसे कद्दावर नेता जो प्रदेश में टिकट बांटते थे, उनका टिकट कट गया। भाजपा में क्या हो रहा है गणेश परिक्रमा लगाने वालों को मौका दिया जा रहा है।