गोपालगंज: अधिवक्ता के निधन पर वकालतखाना परिसर में शोकसभा, कोर्ट का कार्य रहा ठप
जिले के व्यवहार न्यायायल के वरीय अधिवक्ता विपिन बिहारी श्रीवास्तव के निधन पर गोपालगंज बार एसोसिएशन ने वकालत खाना में एक शोक सभा का आयोजन किया, जिसमें कई अधिवक्ता शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।